"यदि हिंदू जाएगा भारत बचेगा, और, इसलिए, आप बच सकते हैं?" अगर अप्पको कभी भी किसी प्रकर की दिकत आती हेतो अप्प हमें अप्पने प्रोब्लम बता सकते हे.हमें ख़ुशी होगी अगर हम अप्पके कुछ काम आसके.ये दल अप्प्का हे और अप्प्का इसमें तहेदिल से स्वागत ह /और जानकारी के लियें संपर्क कर यदि अन्य ब्लॉगर साथी अपनी रुचि के अनुसार इसके अनुवाद में मदद कर सकें, तो BAJRANGDALSAHIBAABD@GMAIL.COM पर मेल करें। आप अन्य किसी भी तरह से इस ब्लॉग के संबंध में हमारी मदद करना चाहें तो सूचित करें।

Monday, January 24, 2011

अयोध्या में शीघ्र होगा राम मंदिर का निर्माण


 हिन्दू संगठनों को बदनाम करने, विशेष कर आतंकी संगठनों से तुलना किये जाने से अयोध्या के परम संत एवं रामजन्म न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास आहत हैं। कहते हैं कि अंधेरा कितना भी घना क्यों न हो उसका अंत निश्चित होता है। रात के बाद प्रभात शाश्वत सत्य है। देश भी इस समय बुरी परिस्थिति से गुजर रहा है। साधु संतो को योजनाबद्ध ढंग से बदनाम किया जा रहा है। न्यायालय से राम जन्म भूमि का निर्णय आने के बावजूद राष्ट्र विरोधी तत्व मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटका रहे हैं, पर वह सफल नहीं होंगे। जन्मभूमि पर शीघ्र ही भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा।
महंत नृत्य गोपाल दास शनिवार को यहां बस्ती आगमन पर 'दैनिक जागरण' से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक वोट के लिए हिन्दू समाज को कटघरे में खड़ा कर रही है। भगवा आतंकवाद का शिगूफा इसी साजिश का नतीजा है। हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। राम मंदिर निर्माण अवश्य होगा, उसे कोई टाल नहीं सकता।
योजना का खुलासा करते हुए नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हनुमत शक्ति जागरण के माध्यम से देश भर में पांच हजार धर्म सभाएं हो रही हैं। हनुमत शक्ति के जागरण से मंदिर निर्माण में आने वाली हर बाधा स्वत: समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने दु:ख व्यक्त किया कि सरकार देश भक्ति के पर्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आतंकवादी संगठन होने का आरोप लगा रही है, जबकि किसी भी जांच में संघ के पदाधिकारी दोषी नहीं पाए गए हैं। सरकार को प्रतिबंध लगाना है तो जेहादी संगठनों पर लगाए जो देश को बर्बाद करने पर तुले हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। अयोध्या की पहचान रामजन्म भूमि से है। मंदिर अपने मूल lस्थान पर ही बनेगा, इसे कोई ताकत रोक नहीं सकती। राम जन्म भूमि न्यास इसके लिए संकल्प ले चुका है।